पंखा, बल्ब और टीवी चलाने के लिए कितने वॉट का पैनल और कितने का खर्च आएगा?
सोलर सिस्टम के प्रकार
ऑन ग्रिड इंडर टाईड सोलर सिस्टम ऐसे क्षेत्रों के लिए उत्तम विकल्प है, जहां बिजली कट की समस्या बहुत कम है। इसकी मदद से आप खुद बिजली बनाकर, उसे बिजली बोर्ड को वापस भेज सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी बिजली खपत कम होगी, बल्कि माह अंत में आने वाला बिजली का बिल भी कम आएगा। Also Read: अपने नए घर में सोलर पैनल लगवाने से पहले क्या करें जबकि ऑफ ग्रिड सोलर पावर सिस्टम उन क्षेत्रों के लिए सही रहता है, जहां बिजली जाने की समस्या अधिक होती है। इसमें सोलर पैनल के साथ सोलर इनवर्टर और बैटरियां लगाई जाती हैं। इन बैटरियों में स्टोर होने वाली बिजली से आप घर के उपकरण चला सकते हैं। Also Read: Major Differences between On-Grid and Off-Grid Solar Systemघर के लिए कितने वॉट का सोलर पैनल सही है
यदि आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपको घर के लिए कितने वॉट का सोलर पैनल लगवाना चाहिए, तो उसके लिए जरूरी है कि आप पहले यह निर्धारित करें कि आपको घर के कितने उपकरण कितने समय के लिए इस्तेमाल करने हैं। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार 1100 वॉट से लेकर 5000 वॉट तक का सोलर पैनल लगवा सकते हैं। Also Read: सोलर पैनल के लिए आसान ऋण सुविधापंखे व बल्ब चलाने के लिए कितने वॉट का सोलर पैनल लगवाएं
मान लीजिए कि हम 15 वॉट के चार बल्ब और 60 वॉट का एक पंखा चलाना चाहते हैं और हमें यह बल्ब और पंखा प्रतिदिन 4 घंटे के लिए उपयोग करने हैं, तो इसकी गणना कुछ इस प्रकार रहेगी।- कुल = (4 बल्ब x 15W) + 60W = 120 वॉट।
- यह हमारी दैनिक बिजली की आवश्यकता है जो हम सोलर पैनल से चाहते हैं
- अब चुंकि हमें सोलर पैनल से 4 घंटे तक की बिजली आपूर्ति चाहिए
- इसलिए 120 वॉट को 4 घंटो से गुणा करें
- 120 वॉट x 4 घंटे = 480 वॉट घंटे प्रति दिन
- अब हम रोजाना 4 घंटो में 480 वॉट बिजली का इस्तेमाल करेंगे। मान लीजिए कि हर दिन धूप 6 घंटे रहती है, तो 480 वॉट को 6 से विभाजित कर दें।
- इससे हमें अपने बिजली उपकरणों के लिए प्रति घंटा कितने वॉट बिजली की जरूरत है, उसका पता चल जाएगा
- प्रति घंटा = 480 वॉट/ 6 घंटे = 80 वॉट प्रति घंटा
- मतलब आपको 80 वॉट का सोलर पैनल चाहिए
टीवी चलाने के लिए कितने वॉट का सोलर पैनल जरूरी है
टीवी चलाने के लिए सोलर पैनल का चयन टीवी की क्षमता पर निर्भर करता है। आमतौर पर घरों में लगाई जाने वाली एल.सी.डी के लिए 150 वॉट की जरूरत होती है। लेकिन अगर आपके पास बड़ा प्लाज़मा टीवी है तो सोलर पैनल की क्षमता भी उसी के अनुसार होनी जरूरी है।
पर साझा करें
पिछला पठन
6 Reasons Why You Shouldn’t Ignore...
अगला पठन
2kw Solar Panel Systems in India-...