सोलर चोरी रोकने में कारगर हैं ये कदम
सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी तो हो रही है वहीँ कीमती होने की वजह से सोलर पैनल चोरी की घटनाएँ भी सामने आ रही है। कुछ क्षेत्र तो ऐसे हैं जहाँ सोलर पैनल लगवाने से मुश्किल, सोलर की चोरी रोकना हो रहा है। सोलर पैनल चोरी होने से बचाने के लिए ज़रूरी है आप सुरक्षा के सही इंतज़ाम करें। जगह और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग बंदोबस्त किये जा सकते हैं। आवासीय और व्यावसायिक पैनलों की सुरक्षा के लिए उठाये जाने वाले कदम लगभग समान ही है। आइये जानते हैं की सोलर की चोरी किस तरह से रोकी जा सकती है।