इन आसान तरीक़ों से घर पर करें इंवर्टर सही
इन तरीक़ों से घर पर करें इंवर्टर सही:
1.इंवर्टर स्विच ऑन करने पर ऑन न हो
यह समस्या बहुत आम है और इसके कई कारण हो सकते हैं- जैसे इंवर्टर ओवरलोड होना
- बैटरी इंवर्टर से न जुड़ी हो
- बैटरी कमजोर हो
- बैटरी के टर्मिनल ढीले हो गए हों
- बैटरी के टर्मिनल उल्टे लगे हों
- इंवर्टर का स्विच खराब बोर्ड में लगा हो
2. इंवर्टर से लगातार अलार्म की आवाज़ आना
कभी कभार ऐसा हो सकता है कि आपके इंवर्टर से लगातार अलार्म या बीप की आवाज़ आती रहे। इसका कारण इंवर्टर पर ज़रूरत से ज़्यादा लोड हो सकता है या फिर कूलिंग फ़ैन में कोई खराबी हो सकती है। ओवरलोड के मामले में गैर ज़रूरी उपकरण न चलाएं और लोड कम करें। सभी इंवर्टर में कूलिंग फ़ैन लगे होते हैं जो इंवर्टर के साथ ही चलते हैं। इन पंखों की मदद से इंवर्टर का तापमान संतुलित रहता है और अगर यह पंखा खराब हो जाए तो इंवर्टर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में या तो गर्मी के कारण इंवर्टर अपने आप बंद हो जाता है या अलार्म से लगातार संकेत आता है कि इंवर्टर बंद कर देना चाहिए और इंवर्टर की पूरी सफाई करनी चाहिए। Also Read: गर्मियों में प्योर साइनवेव इन्वर्टर के फ़ायदे3. एलसीडी स्क्रीन पर गलत नंबर
इंवर्टर की एलसीडी स्क्रीन पर सामान्यतः वोल्टेज इनपुट और रीडिंग आउटपुट लिखा होता है और खराब होने पर इसमे गलत नंबर दिखते हैं। इसका कारण बाहरी भी हो सकता है और आंतरिक भी। इंवर्टर के अंदर की समस्या सर्किट से जुड़ी हो सकती है जिसे सही करने के लिए आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर से बात करनी होगी और विशेषज्ञों की मदद लेनी होगी। अगर यह कोई बाहरी समस्या है तो आप इसके लिए नीचे दिये गए सुझाव अपना सकते हैं: बैटरी की केबल चेक करें कि वे सही से जुड़े हैं या नहीं, इनपुट और आउटपुट केबल देखें, इसके टर्मिनल और लोड भी देखें।4. कम बैकअप क्षमता
कभी कभार यह भी हो सकता है कि पावरकट के दौरान आपका इंवर्टर आपको सही बैकअप न दे और जल्दी ही डिस्चार्ज होकर बंद हो सकता है। अगर बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने का समय न मिले और अक्सर पावर कट होता रहे तो यह बैकअप भी कम ही मिलेगा और लंबे पावरकट के दौरान कुछ ही घंटों में इंवर्टर बंद हो सकता है। ऐसे में आपको इंवर्टर से लोड कम करना चाहिए, बैटरी को सही ढंग से चार्ज करना चाहिए, बैटरी में इलेक्ट्रोलाइट का स्तर सही रखने के लिए उसमे नियमित रूप से डिस्टिल्ड पानी डालें। याद रखें कि पानी का स्तर हमेशा अधिकतम और न्यूनतम के बीच होना चाहिए।5. इंवर्टर से आवाज़ आना
अक्सर लोगों की यह शिकायत भी होती है कि उनके इंवर्टर से कुछ आवाज़ आ रही है जो उन्हें बेहद परेशान करती है। लेकिन ध्यान दें कि हर इंवर्टर से थोड़ी बहुत हवा जैसी आवाज़ आती ही है और यह बहुत सामान्य बात है। हालांकि अगर यह आवाज़ इंवर्टर के पंखे से आ रही है तो आपके उस पंखे को तुरंत साफ करना चाहिए। अगर साफ करने के बाद भी यह समस्या जारी रहती है तो आपको इसकी जगह दूसरे पंखे लगवाने पड़ सकते हैं।ऐसे में अपने सर्विस प्रोवाइडर से बात करें और ज़रूरी सहायता लें। ऊपर बताई गयी इंवर्टर से जुड़ी कुछ समस्याएँ बेहद आम हैं और बताए गए सुझावों से आप इन्हें घर पर भी ठीक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें अगर बताए गए सुझावों से भी इंवर्टर सही नहीं होता है तो आपको तुरंत विशेषज्ञों की मदद लेनी चाहिए। हम जानते हैं कि इंवर्टर आपकी आप ज़िंदगी को बेहद खास बनाने का बेहतरीन ज़रिया है तो आज ही जीनस इंडिया से एक बेहतरीन इंवर्टर खरीदें और लंबे पावरकट के दिनों में भी बिना रुके जिएँ ज़िंदगी।
पर साझा करें
पिछला पठन
Top Reasons Why You Should Choose...
अगला पठन
जानें कैसे कोविड 19 के दौरान...