अपने यूपीएस का बैकअप कैसे बढ़ाएं?
भारत के छोटे शहरों में निवास करने वाले लोगों के लिए इन्वर्टर बहुत अहम भूमिका निभाता है, खासतौर पर उन शहरों में जहाँ पावर कट की समस्या अधिक रहती है। किसी भी इन्वर्टर की महत्ता तभी है, जब उसकी बैटरी लंबी चले। क्योंकि इन्वर्टर की लम्बी उम्र और दक्षता बैटरी पर ही निर्भर करती है। इसलिए जरूरी रहता है कि आप अपनी इन्वर्टर बैटरी की नियमित साफ़-सफाई और जरूरत पड़ने पर मरम्मत करवाएं। घर में इस्तेमाल होने वाले किसी भी अन्य उपकरण की ही भांति इन्वर्टर की बैटरी को भी नियमित रूप से देखभाल की आवश्यकता होती है। भले ही यूपीएस से आपके घर की सजावट न बढ़ती हो, लेकिन एक अच्छा यूपीएस ही बिजली जाने पर आपके बिजली उपकरणों को चलनशील रखता है। इसलिए जरूरी है कि आप अन्य उपयोगी उपकरणों की ही भांति इसका भी ख्याल रखें और फिर भी अगर आपकी बैटरी चार्ज नही हो रही है या इन्वर्टर चार्ज समस्या है, तो आईये जानते हैं कि आप इन्वर्टर समस्याओं से कैसे मुक्त रह सकते हैं।