क्यों सोलर है जरूरी फिश फार्मिंग बिज़नेस के लिए?
भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की 58% के करीब आबादी कृषि पर निर्भर करती है। देश की अधिकतर ज़मीन उपजाऊ है। इसके चलते वहां गेहूं, चावल, गन्ना, कपास और अन्य कई तरह की सब्जियों एवं फसलों इत्यादि की खेती होती है, जबकि जिन क्षेत्रों की ज़मीन कम उपजाऊ है, वहां के लोग बकरी पालन, मुर्गी पालन और मछली पालन जैसे व्यवसाय करते हैं। अन्य किसी व्यवसाय की तुलना में मछली पालन या यूं कहें कि फिश फार्मिंग बिजनेस शुरु करने के लिए लोगों को काफी ज्यादा ज़मीन, पानी और बिजली की आवश्यकता रहती है। लेकिन बहुत से ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है, जहां बिजली की काफी कमी देखने को मिलती है। कई बार किसान या तो बिजली के लंबे कट से परेशान रहते हैं या फिर पर्याप्त लोड वाले ट्रांसफरों के अभाव की परेशानी झेलते हैं।