इन आसान तरीक़ों से घर पर करें इंवर्टर सही
गर्मियाँ आते ही इंवर्टर की मांग और ज़रूरत बहुत तेज़ी से बढ़ जाती है। इंवर्टर घरों और ऑफिसों के लिए बहुत ज़रूरी उपकरण है जो पावरकट के दौरान भी हमें एक पूरी सुविधा से जिंदगी जीने का मौका देता है। पावरकट के पावर बैकअप देकर इंवर्टर हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी के ज़रूरी कामों को रुकने नहीं देता और पूरे आराम के साथ काम करने की सुविधा देता है। भारत में पावरकट की समस्या बहुत आम है खासतौर से ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में। बिजली से चलने वाले उपकरणों पर हमारी निर्भरता इतनी ज़्यादा हो चुकी है कि बिजली के बगैर जीवन की कल्पना करना भी असंभव है। और ऐसे में अक्सर होने वाले पावरकट से परेशानी बढ़ सकती है खासतौर से गर्मी के महीनों में। लेकिन इंवर्टर जैसा उपकरण बहुत साथ निभाता है और ज़रूरी कामों और उपकरणों के लिए पावरकट के दौरान बिजली देता है। गाँव, शहर या मेट्रो शहर हो, हर जगह इंवर्टर का प्रचलन बहुत तेज़ी से बढ़ा है और अधिकतर घरों में इंवर्टर एक बेहद ज़रूरी उपकरण बन चुका है। जीनस इंडिया पर भी आपको मिलेगी इंवर्टर की शानदार रेंज, जो केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी प्रचलित है।
चूंकि इंवर्टर भी बिजली से चार्ज होकर चलने वाली एक मशीन ही है तो यह सामान्य सी बात है कि इंवर्टर में भी कभी कभार खराबी आ सकती है। अब अगर गर्मी के इन महीनों में दुर्भाग्यवश आपका इंवर्टर खराब हो जाए तो ऐसे में आपका मूड खराब होना भी लाज़मी है। हालांकि इंवर्टर में गंभीर समस्याएँ भी हो सकती हैं जिसके लिए आपको अपना इंवर्टर सर्विस सेंटर पर लेकर जाना पड़ सकता है लेकिन हर बार गंभीर खराबी हो ऐसा भी ज़रूरी नहीं है। कुछ छोटी-छोटी समस्याएँ ऐसी भी होती हैं जिन्हें आप ख़ुद भी घर पर ही सही कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको यही बताएँगे कि इंवर्टर में आने वाली आम समस्याएँ क्या हैं और आप इन्हें घर पर ही कैसे सही कर सकते हैं।
इन तरीक़ों से घर पर करें इंवर्टर सही:
1.इंवर्टर स्विच ऑन करने पर ऑन न हो
यह समस्या बहुत आम है और इसके कई कारण हो सकते हैं- जैसे इंवर्टर ओवरलोड होना
- बैटरी इंवर्टर से न जुड़ी हो
- बैटरी कमजोर हो
- बैटरी के टर्मिनल ढीले हो गए हों
- बैटरी के टर्मिनल उल्टे लगे हों
- इंवर्टर का स्विच खराब बोर्ड में लगा हो