अपने नए घर में सोलर पैनल लगवाने से पहले क्या करें
नया घर बनाना हर किसी के लिए उत्साह और जिम्मेदारी से भरा होता है क्योंकि नए घर के लिए आपको बहुत सारी चीजों के बारे में पता करना होता है और हर मुमकिन कोशिश करनी होती है कि आपके घर में किसी चीज की कमी न हो।
इस दौरान हम अच्छी लोकेशन, बेहतर निर्माण, सुंदर रंग और घर से जुड़ी हर सुविधा पर ध्यान देते हैं।
अगर आप पारंपरिक बिजली के बजाय सौर ऊर्जा (Solar Energy) अपनाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके नए घर के निर्माण में कुछ अतिरिक्त तैयारियाँ बेहद ज़रूरी हैं। इससे आप आगे चलकर आसानी से सोलर पैनल इंस्टॉल कर पाएंगे।
सौर ऊर्जा न केवल आपका बिजली बिल कम करती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान देती है। पारंपरिक ऊर्जा स्रोत जैसे कोयला, जीवाश्म, पेट्रोल और डीजल आदि से बिजली उत्पन्न करने पर हानिकारक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता है जो मानव जाति एवं अन्य सभी जीव जंतुओं के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डालती हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं बिजली बिल में कटौती के लिए यही सुझाव दिया जाता है कि आपको अपनी विद्युत सम्बंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न बिजली का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस लेख में हम जानेंगे कि नया घर बनाते समय सोलर पैनल के लिए घर को कैसे तैयार किया जाए।
- घर की सौर क्षमता (Solar Potential) की जाँच
- घर की छत दक्षिण दिशा की ओर हो तो बेहतर है।
- रोज़ाना कम से कम 4-6 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए।
- छत पर पेड़, टॉवर या किसी भी तरह की छाया नहीं होनी चाहिए।
- इंस्टॉलेशन के लिए पर्याप्त खुली जगह होनी चाहिए।
- अपनी आवश्यकता अनुसार सही सोलर पैनल चुनें
- बिजली सीधे ग्रिड से जुड़ती है
- नेट मीटरिंग की सुविधा
- जहां पावर कट कम होता है, उन इलाकों के लिए बेहतर
- बैटरी के साथ आता है
- लंबे समय के लिए पावर कट वाले क्षेत्रों के लिए बेहतर
- ज़रूरत पड़ने पर बैटरी बैकअप उपलब्ध
- अपने घर की बिजली खपत को पहचानें
- शुरुआत करें पिछले 6-12 महीनों के बिजली बिल देखकर
- प्रमुख उपकरण जैसे AC, फ्रिज, पंखा, गीज़र आदि कितनी बिजली खर्च करते हैं, उसका अंदाज़ा लगाएँ
- कोशिश करें कि घर में एलईडी, एनर्जी सेविंग उपकरण और 5-Star रेटेड डिवाइसेज़ का ही उपयोग करें
- छत में आवश्यक फिटिंग और संरचना तैयार करें
- छत पर कंक्रीट की मजबूती अच्छी रखें
- वायरिंग और DC/AC केबल के लिए कंडुइट पाइप पहले से डालें
- इन्वर्टर और बैटरी रखने के लिए सुरक्षित जगह तय करें
- जहां संभव हो, earthing और lightning protection भी योजना में जोड़ें
- भरोसेमंद कंपनी से इंस्टॉलेशन करवाएँ
- घर में सोलर पैनल लगाने के लिए कितनी धूप आवश्यक है?
- नया घर बनाते समय सोलर सिस्टम के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए?
- ऑन-ग्रिड और ऑफ-ग्रिड में क्या फर्क है?
- क्या छोटे घर में भी सोलर पैनल लग सकते हैं?
- सोलर पैनल की लाइफ कितनी होती है?